भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुनाव गीत / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:13, 13 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हण्टरवाली फिर से आई
आई हण्टरवाली !

शुतुरमुर्ग़ ने
चतुर मुर्ग़ ने
स्वर्ण खेत की
गर्म रेत में
अपनी आँख छुपा ली !
हण्टरवाली फिर से आई
आई हण्टरवाली !

कमल खिलेंगे
खिलके रहेंगे
नेकरधारी साथ रहेंगे
महादेश की
मत-विशेष की
करनी है रखवाली !
हण्टरवाली फिर से आई
आई हण्टरवाई !

पर जो जन है
परम अकिसंचन
अतिनिर्धन है
घूम रहा है ढूँढ़ रहा है
लेकर वोट-कुदाली
हण्टरवाली फिर से आई
आई हण्टरवाली !