भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चेतना का तल बदलते ही / शिव ओम अम्बर

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:36, 13 अप्रैल 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव ओम अम्बर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चेतना का तल बदलते ही,
अर्थ शब्दों के बदलते हैं।

गर्जना कर मेघ देते जल,
हिमशिखर चुपचाप गलते हैं।

शेष हैं इनमें अभी शैशव,
इन दृगों में स्वप्न पलते हैं।

इस अहद की ख़ासियत है ये,
होम करते हाथ जलते हैं।

हम सुसंस्कृत हो गये जबसे,
रोज़ इक चेहरा बदलते हैं।