भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छूट गया रनिवास री जोगन / दीपक शर्मा 'दीप'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:39, 23 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीपक शर्मा 'दीप' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


छूट गया रनिवास री जोगन
बीत गया मधुमास री जोगन

कौन अभी है पास री पगली
कौन नहीं था पास री जोगन

उलट रहे हँय जग में सब को
सबके सबसे खास री जोगन

वो ही हम-सब का है हाक़िम,
हम सब दासी-दास री जोगन

कौन अधर पर हय-तृष्णा-सा
किसकी है ये प्यास री जोगन

करती हँय 'चिन्ताएं' प्रति-क्षण
मति-उर से सहवास री जोगन

दुनिया, हम-तुम, यह-वह माटी
बाक़ी सब कुछ घास री जोगन