भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जंगी तराना / सीमाब अकबराबादी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:45, 18 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीमाब अकबराबादी |संग्रह= }} <poem> दिलावरान-ए- तेज़ द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 

दिलावरान-ए- तेज़ दम, बढ़े चलो, बढ़े चलो
बहादुरान-ए- मोहतरम, बढ़े चलो, बढ़े चलो

ये दुश्मनों के मोर्चे फ़क़त हैं ढेर ख़ाक़ के
तुम्हारे सामने जमे,कहाँ किसी के हौसले ?

नहीं हो तुम किसी से कम, बढ़े चलो, बढ़े चलो

सितम के तमतराक को बढ़ा के हाथ छीन लो
है फ़तह सामने चलो,उठो,उठो, बढ़ो,बढ़ो

यह जामे-जम, वोह तख़्ते-जम, बढ़े चलो, बढ़े चलो