भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जग असार में सार रसना हरि-हरि बोल / बिन्दु जी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:17, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जग असार में सार रसना हरि-हरि बोल।
यह तन है झिंझरी नेवईया,
केवल है हरि-नाम खेवईया।
हो जा भव से पार॥ रसना हरि-हरि बोल।
अपने तन की बीन बना ले,
प्रेम स्वरों के तार चढ़ा ले।
राम नाम झनकार॥ रसना हरि-हरि बोल।
जीवन कर्ज लिया हिया तूने,
चुकता कुछ न किया है तूने।
ऋण का भार उतार॥ रसना हरि-हरि बोल।
अधिक नहीं कुछ-कुछ कर ले तू,
‘बिन्दु’ बिन्दु से घट भर ले तू।
भरले धन भंडार॥ रसना हरि-हरि बोल।