भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब सहीह भी सहीह नही रहता / जंगवीर स‍िंंह 'राकेश'

Kavita Kosh से
Jangveer Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:21, 4 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जंगवीर स‍िंंह 'राकेश' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब सहीह भी सहीह नहींं रहता
आदमी आदमी नहींं रहता

कोई तो बात है कि तन्हा हूँ
मैं यूँ ही तन्हा भी नहींं रहता

दिल की जो बात ग़ैर तक पहुँची
मसल'अ फिर आपसी नहींं रहता

गाँव के बाग कट गए, तभी तो
फूल पर भँवरा भी नहींं रहता

क्या संभाले ज़मानेभर का ग़म
आपे में आपा भी नहींं रहता

'प्यार' जब 'प्यास' बन गया हो 'वीर'
'प्यार' तब 'प्यार' भी नहींं रहता