भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जस का तस / ओम प्रभाकर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:44, 3 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम प्रभाकर |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}} <poem> शाख़-शाख़ बुलबुल …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शाख़-शाख़ बुलबुल
लिखती है
पत्ता-पत्ता गुल
लिखती है।

बेटी माँ से
जो पढ़ती है
बच्चों में वो कुल लिखती है।

सहर लिखे
उसकी पेशानी
शब उसके काकुल लिखती है।

हर लम्हे वो
फ़लक व़क्त की
जस का तस बिल्कुल लिखती है।

जब लिखती है
हवा इबारत
पानी पर ढुलमुल लिखती है।