भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़र्द पेड़ों को हरे ख़्वाब दिखाना चाहें / विकास शर्मा 'राज़'

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 25 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विकास शर्मा 'राज़' }} {{KKCatGhazal}} <poem> ज़र्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़र्द पेड़ों को हरे ख़्वाब दिखाना चाहें
रुत के बहरूप शिकारी तो निशाना चाहें

हम तो मज़दूर हैं सहरा के, बना ही देंगे
जितना वीरान इसे आप बनाना चाहें

दश्त आदाब तलब करता है आने वालो
वो जुनूँ करते हुए आएँ जो आना चाहें।

एक ग़ोता भी लगाने की नहीं है क़ुव्वत
और ये लोग समन्दर से ख़ज़ाना चाहें

शेरगोई में तो यूँ काम नहीं चल सकता
ख़र्च कुछ भी न करें और कमाना चाहें