भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जानवरों की बोली / एस. मनोज

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:33, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिल्ली बोली म्याऊँ-म्याऊँ
क्या मैं घर के अंदर आऊँ
 
मुर्गा बोला कुकड़ू कू
अब तक तू है सोता क्यूँ
 
कुत्ता बोला भौं-भौं भौं
भूख लगी है खाना खाऊँ
 
घोड़ा बोला हिन-हिन हिन
कटे न जीवन पानी बिन
 
चिड़िया बोली ची-ची ची
पढ़ते नहीं हो, छी-छी छी।