भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जाने कब / संजय पुरोहित

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:55, 28 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय पुरोहित |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ना जाने
कब स्‍मृतियों के शूल पर
बिछी मेरी
उदास देह को
तुम पहना
जाते हो
अपनी
शहद से डूबी
अँगुलियों
से बना
नि:छल मुस्कान
की सलाइयों
पर बना
आस की
डिजाइन वाला
सतरंगी स्वेटर...
जाने कब