भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जाम पर जाम निगलते जायें / अवधेश्वर प्रसाद सिंह
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:19, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जाम पर जाम निगलते जायें।
जान को जान समझते जायें।।
आज तक मैं न कभी कुछ मांगी।
आप बस प्यास बुझाते जायें।।
झूठ वादे न करें तो अच्छा।
नींद मेरी न चुराते जायें।।
आप तो आप हमारे हैं बस।
गैर से यूँ न फिसलते जायें।।
अब भरोसा न रहा क्या मुझपर।
रात भर यूँ न सताते जायें।।