भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जुस्तजू में तिरी जो गए / रविंदर कुमार सोनी

Kavita Kosh से
Ravinder Kumar Soni (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:38, 25 फ़रवरी 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जुस्तजू में तिरी जो गए
कौन जाने कहाँ खो गए

सुन रहे थे कहानी तिरी
जागते जागते सो गए

कल समझता था अपना जिन्हें
आज बेगाने वो हो गए

दिल में अरमान पाले मगर
ऐसे बिखरे हवा हो गए

देर आने में हम से हुई
वो गए अब तो यारो गए

दूर होती रहीं मंजिलें
ऐ रवि रास्ते खो गए