भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जो इंसां बदनाम बहुत है / देवमणि पांडेय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:35, 27 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवमणि पांडेय }} Category:ग़ज़ल जो इंसाँ बदनाम बहुत है यार...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो इंसाँ बदनाम बहुत है

यारो उसका नाम बहुत है।


दिल की दुनिया महकाने को

एक तुम्हारा नाम बहुत है।


लिखने को इक गीत नया-सा

इक प्यारी सी शाम बहुत है।


सोच समझ कर सौदा करना

मेरे दिल का दाम बहुत है।


दिल की प्यास बुझानी हो तो

आँखों का इक जाम बहुत है।


तुमसे बिछड़कर हमने जाना

ग़म का भी ईनाम बहुत है।


इश्क़ में मरना अच्छा तो है

पर ये क़िस्सा आम बहुत है।