भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज्ञान रूप को भयो प्रकास / दयाबाई

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:39, 30 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दयाबाई |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भयो अविद्या तम को नास॥
ज्ञान रूप को भयो प्रकास।
सूझ परयो निज रूप अभेद।
सहजै मिठ्यो जीव को खेद॥
जीव ग्रह्म अन्तर नहिं कोय।
एकै रूप सर्व घट सोय॥
जगत बिबर्त सूँ न्यारा जान।
परम अद्वैत रूप निर्बान॥
बिमल रूप व्यापक सब ठाईं।
अरध उरध महँ रहत गुसाईं॥
महा सुद्ध साच्छा चिद्रूप।
परमातम प्रभु परम अनूप॥
निराकार निरगुन निरवासी.
आदि निरंजन अज अविनासी॥