भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ठोकरें / सुभाष नीरव

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:08, 18 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = सुभाष नीरव }} <poem> पहली ठोकर उसके क्रोध का कारण बन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पहली ठोकर
उसके क्रोध का कारण बनी।

दूसरी ने
उसमें खीझ पैदा की।

तीसरी ठोकर ने
किया उसे सचेत।

चौथी ने भरा आत्मविश्वास
उसके भीतर।

अब नहीं करता वह परवाह
ठोकरों की!