भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तमाशा आँख को भाता बहुत है / महेश अश्क

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:35, 23 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश अश्क }} {{KKCatGhazal}} <poem> तमाशा आँख को ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


तमाशा आँख को भाता बहुत है
मगर यह खून रुलवाता बहुत है।

अजब इक शै थी वो भी जेरे दामन
कि दिल सोचो तो पछताता बहुत है।

किसी की जंग उसे लड़नी नहीं है
मगर तलवार चमकाता बहुत है।

अगर दिल से कहूँ भी कुछ कभी मैं
समझता कम है समझाता बहुत है।

अजब है होशियारी का भी नश्शा
मजा आए तो फिर आता बहुत है।

हसद की आग अगर कुछ बुझ भी जाए
धुआँ सीने में रह जाता बहुत है।

हमारे दुख में तो इक, बात भी थी
तुम्हारे सुख में सन्नाटा बहुत है...।