भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ताहि ते आयो सरन सबेरे / तुलसीदास

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:27, 26 अक्टूबर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ताहि ते आयो सरन सबेरे।
ग्यान बिराग भगति साधन कछु सपनेहुँ नाथ न मेरे॥१॥
लोभ मोह मद काम क्रोध रिपु फिरत रैन दिन घेरे।
तिनहि मिले मन भयो कुपथ रत फिरै तिहारेहि फेरे॥२॥
दोष-निलय यह बिषय सोक-प्रद कहत संत स्त्रुति टेरे।
जानत हूँ अनुराग तहाँ अति सो हरि तुम्हरेहि प्रेरे॥३॥
बिष-पियूष सम करहु अगिनि हिम तारि सकहु बिनु बेरे।
तुम सब ईस कृपालु परम हित पुनि न पाइहौं हेरे॥४॥
यह जिय जानि रहौं सब तजि रघुबीर भरोसे तेरे।
तुलसीदास यह बिपति बाँगुरो तुमहिं सों बनै निबेरे॥५॥