भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तिनके / नवीन जोशी ’नवेंदु’

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:14, 29 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=नवीन जोशी ’नवेंदु’ |संग्रह= }} [[Category:कुमाउनी भा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: नवीन जोशी ’नवेंदु’  » तिनके

 
तिनकों को क्या चाहिए?
कुछ खास धरती नहीं
कुछ खास आसमान नहीं
कुछ खास धूप नहीं
कुछ खास हवा-
कुछ खास पानी नहीं
कुछ मिले-ना मिले
वे रहते हैं जीवित।

क्यों ? कैसे ?

आदत पड़ गई है जीने की।
वरना-
उनके कोई सपने नहीं-कोई बातें नहीं
कोई सुख-कोई दुख-कोई तकलीफ नहीं
हैं भी तो छोटे-छोटे
छोटी खुशियां-
एक बंद पानी की मिल गई
तो वे ख़ुश।
एक पल को भी धूप मिल गई
कूड़ा-कीचड़ ही सही
थोड़ी जगह मिल गई
तो वे खुश।


बस, तेज़ पानी
तेज़ धूप
तेज़ हवा की डर हुआ।

और ये गुजर गऐ तो
जान बच गई जो
उण-भटक-बह कर
कहीं पहुँच जाएँ
कुछ मर-खप भी जाएँ
वे फिर भी खुश।

क्यों ? कैसे ?

रोने का समय ही नहीं हुआ उनके पास
फिर आँसू आएँगे भी तो पोंछेगा कौन ?
वे कोई नाक-मुँह तक भर कर खाने वाले
मोटे-तगड़े पेड़ जो क्या हुए
जिन्हें चाहिए सभी कुछ अधिक-अधिक ही
और तब भी रहते हैं
हर समय
रोते ही।


मूल कुमाउनी पाठ : तिना्ड़


तिना्ड़न कें कि चैं ?
के खास धर्ति नैं,
के खास अगाश नैं,
के खास घाम नैं,
के खास हौ-
के खास पाणि नैं।
के मिलौ-नि मिलौ
उं रूनीं ज्यून।

किलै ? कसी ?

बांणि पणि ग्येईं ज्यूंन रूणा्क।
अतर,
उना्र के स्वींण नैं-के क्वीड़ नैं
के खुशि नैं, के दुख-के पीड़ नैं
छन लै त ना्ना-ना्न
ना्ना खुशि-

ए घड़ि घाम मिलि गयौ
कुड़-कच्चारै सई
मणीं ठौर मिलि ग्येई
उं खुशि।

बस जौरौक पांणि
जोरौक घाम
जोरैकि हौकि डर भै।
अर उ निपटि ग्येई
ज्यान बचि ग्येई
उणि-पत्येड़ि-बगि
कैं पुजि जा्ओ
कतुकै मरि-खपि लै जा्ओ
उं फिरि लै खुशि

किलै ? कसी ?

डाड़ मारणौक टैमै नि भै
फिर आंसु आल लै
पोछल को ?
उं क्वे नकां-मुकां खा्ई
म्वा्ट-तगा्ड़ बोट जै कि भा्य
जनूकैं चैं सबै तिर बांकि`ई बांकि
और तब लै रूनीं डाड़ै मारन।