भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तिश्नगी धूप है, उजाला है / रवि सिन्हा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:29, 13 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवि सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तिश्नगी<ref>प्यास, लालसा (thirst, longing)</ref> धूप है, उजाला है
रूह ने तीरगी<ref>अँधेरा (darkness)</ref> में पाला है

हाफ़िज़े<ref>स्मरण शक्ति (memory)</ref> की तहों से फिर मैंने
आज बाहर उन्हें निकाला है

आरज़ी<ref>क्षणिक (temporary)</ref> है वजूद मेरा भी
तू भी तारीख़ का निवाला है

रौशनी रात की चहेती है
दिन ने सूरज को आज टाला है

वो जो सूराख़ आसमाँ में है
गिर्द उसके भी एक हाला<ref>आभामंडल (halo)</ref> है

ख़ुल्द<ref>स्वर्ग (heaven)</ref> के ख़्वाब ख़ल्क़<ref>लोग, सृष्टि (people, creation)</ref> के इम्काँ<ref>संभावना (possibility, potential)</ref>
हमने इक नज़रिये में ढाला है

बहर<ref>छंद (meter in poetry)</ref> में एक सुगबुगाहट है
क़ाफ़िये<ref>तुकांत (rhyme)</ref> ने मोरचा सँभाला है

शब्दार्थ
<references/>