भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम ही हुए न घर के / शिवबहादुर सिंह भदौरिया

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:23, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवबहादुर सिंह भदौरिया |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हुए
सब हुए
तुम ही हुए न घर के।
कहाँ-कहाँ पर
माथ न टेका-
हाथ न जोड़े,
किस मन्दिर में फूल न छोड़े-
हैं-
अँजुरी भर-भर के।
अगवारे का
कुआँ ब्याहने
कई बार उतरे हैं डोले,
खुलते खिड़की, चिहुँकी पिड़की-
कागा बोले-
अंग-अंग फरके।