भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुलसी चौरा मुस्कराता / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 29 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिल्ली को मौसी कहते हैं ,

और गाय को हम माता|

यही हमारे संस्कार हैं,

पशुओं तक से है नाता|

 

चिड़ियों को देते हैं दाना,

कौओं को रोटी देते|

प्यासों को पानी देने में,

हमको मज़ा बहुत आता|

 

यहाँ बाग में फूलों फूलों

हर दिन भँवरा मड़राता,

पेड़ लगा है जो आंगन में

वह भी तो गाना गाता|

 

देने वाले हाथ हमारे,

हमको देना ही आता|

पर जितना भी हम‌ देते हैं,

दुगना वापस आ जाता|

 

रोज हमारे घर आंगन में,

स्वर्ण सबेरा बिखराता|

रात चाँदनी जब खिलती है,

तुलसी चौरा मुस्कराता|