भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दर्पण / सुभाष काक

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:38, 27 नवम्बर 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


दर्पण में कई पशु

अपने को पहचानते नहीं।

मानव पहचानते तो हैं

पर प्रत्येक असन्तुष्ट है

अपने रूप से।


दर्पण से पहले का क्षेत्र

भाव और भावना का लोक है

त्रिशंकु का।

रूप की विचित्रता से लज्जा निकलती है।


नदी का कांपता तल

और तलवार भी दर्पण हैं।

अस्तित्व मिटाकर ही तो

अपने को जाना जाता है।