भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दागी नेता / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:07, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बदहाल देश की सूरत ऐसी
लगे हैं जैसे क़िस्मत फूटी
अंग्रेजों ने तो लूट लिया
अब लूट रहे हैं नेता पिशाची।
किसी ने चारा खा-खा कर
विश्व कीर्तिमान बनाया
तो किसी ने ताबूत में ही
सारा भारत देश बसाया।
कब तक दागी खूंटी से
सत्ता कि डोरी बंधी रहेगी
कसाई के हाथों कब तक
निरीह प्राणों की बलि चढ़ेगी।
इन्हें बदलने ईसा, विष्णु या पैगंबर
आएंगे नहीं लगता।
अपराध जगत के नंगे सारे
इनसे तो खुदा भी डरता।