भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिल की हालत बिगड़ रही है क्यूँ / बेगम रज़िया हलीम जंग

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:20, 16 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बेगम रज़िया हलीम जंग }} {{KKCatGhazal}} <poem>दि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिल की हालत बिगड़ रही है क्यूँ
हर नफ़स मुझ को बे-कली है क्यूँ

दिल लगाता है बस सदा तेरी
बे-क़रारी ये बढ़ रही है क्यूँ

उस के कूचे में उम्र गुज़री फिर
कूचा-ए-यार अजनबी है क्यूँ

जिस्म जंजीर हो भी सकता है
रूह आज़ाद है रूकेगी क्यूँ

अब ये समझी हूँ जब बनी जाँ पर
मरकज़-ए-जाँ तेरी गली है क्यूँ