भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिल मेरा आज भी जवाँ कुछ है / गोविन्द राकेश

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:51, 21 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोविन्द राकेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिल मेरा आज भी जवाँ कुछ है
चाहतों का तभी निशाँ कुछ है

पाँव घरती पर हैं टिके जिसके
वो ही जाने कि आसमाँ कुछ है

आग शायद लगे यहाँ पर भी
दिख रहा सामने धुआँ कुछ है

कोशिशें की गयीं बहुत लेकिन
दिल बहलता कहाँ यहाँ कुछ है

झूमने लग गये सभी अब तो
आज बेहतर ज़रा समाँ कुछ है