भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिल्ली मैट्रो चार / रजनी अनुरागी

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:36, 17 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रजनी अनुरागी |संग्रह= बिना किसी भूमिका के }} <Poem> च…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चार

अगर सिग्नल दे जाए गच्चा
मैट्रो बन जाती है रूठा हुआ बच्चा
ये अपनी जगह से नहीं हिलेगी
हज़ारों-हज़ार जनता मिनट-मिनट में घड़ी तकेगी

नौकरी पेशा मैट्रो को गरियाएंगे
उन्हें अपने आस-पास
बास के भयावह चेहरे नज़र आएंगे
कालेज जाते विद्यार्थी
खडूस प्रोफेसर की क्लास से बच जाएंगे
और प्रेमी-प्रेमिका इन सुनहरे क्षणो में
एक दूजे की आँखों में डूब जाएंगे
मंद-मंद मुस्काएंगे