भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुःख इतना गहराया मन में(गीत) / राजकुमारी रश्मि

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:43, 7 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकुमारी रश्मि |संग्रह= }} [[Category:कव...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुःख इतना गहराया मन में
पलकों मेघ झरे.

          (१)
गगन भेदती हूक
पालथी मारे बैठ गयी
पीड़ा पथरा कर अंतर के
तल में पैंठ गयी
उडते हुए पखेरू के हैं,
दोनों पर कतरे.

          (२)
जाने कहाँ छिपी बैठी थी
कोई चिंगारी
अब तो इस की लपट हुई है
प्राणों पर भारी
फिर से होने लगे ह्रदय के
सूखे घाव हरे.

            (३)
मन के सात समंदर सूखे
दरक गयी धरती
लहराती नदियों ने छोड़ी
कोसों तक परती
मानसरोवर वाला अब यह
हँस कहाँ उतरे ?