भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुःस्वप्न / संजीव ठाकुर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:09, 23 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव ठाकुर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कल रात
नींद में मैंने
पूरा घर
अपने सर उठा लिया
भाई को गलियाया
बहन को पीटा
पिताजी एक कोने में दुबके खड़े थे!
माँ फदकने लगीं कुछ
आक्रोश में मैंने डंडा उठा लिया।
नींद खुल गई अचानक, शुक्र था!
मैं थर-थर काँप रहा था!!