भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुख / अनिरुद्ध प्रसाद विमल

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:08, 5 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध प्रसाद विमल |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह कैसा तूफान है
हुआ अंधेरा
आँधी आई
बरसा आई
प्रलय छेड़ता तान है।
सावन में बहती पूरबा है
गाँव-शहर नदी में डूबे हैं।
डूबे अन्न फसल लहराई
भूख चढ़ी परबान है।
कलुआ ने किसना को मारा,
पेपर में छप गई खबर है
ठीकेदार फिर रहा अकड़ है।
वही बांध बंधवायेगा
जो तुरंत टूट बह जायेगा।
रोज रेडियों का कहना है
चावल, गेहूँ को आना है
रो-रो कर ननकी है कहती
बरसों से तो यही सुना है
उपर हाथ उठाकर कहती है
जेबू खाला-
कहाँ खुदा मुस्लिम का भैया ?
कहाँ हिन्दू का भगवान है ?