भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुनिया, गौर से देखो / वाल्ट ह्विटमैन / चन्द्रबली सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:03, 1 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वाल्ट ह्विटमैन |अनुवादक=चन्द्रब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया, गौर से देखो,
चाँदी के सितारों का छिपना,
दूधिया रंग मिटना,
उनके सफ़ेद तन्तुओं का गिरना,
अड़तीस अग्निपिण्ड, अनिष्टकर जलते हैं,
रक्तवर्ण, अर्थ भरे, दूर रहने को सावधान करते हैं,
आज और आगे के लिए इस तट पर गर्व से फहरते हैं।

1865

अंग्रेज़ी से अनुवाद : चन्द्रबली सिंह