भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दृश्य / सिनान अन्तून

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:44, 12 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सिनान अन्तून |अनुवादक=मनोज पटेल |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समुन्दर टिकाता है अपना सर
क्षितिज के तकिए पर
और एक झपकी
लेने लगता है।

मैं सुन सकता हूँ
साँसें लेते
उसकी नीलिमा को।

जब
अपनी उँगलियों के पोरों से
सूरज
चूमता है उसकी त्वचा,

आसमान को
जलन होती है।

(बेरूत - अप्रैल 2003)

अँग्रेज़ी से अनुवाद : मनोज पटेल