Last modified on 6 मार्च 2020, at 20:26

देंगे हम जान इस तिरंगे पर / अभिषेक कुमार अम्बर

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:26, 6 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिषेक कुमार अम्बर |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देंगे हम जान इस तिरंगे पर,
अपना ईमान इस तिरंगे पर।

 मेरे तो खून का है हर कतरा,
आज कुरबान इस तिरंगे पर।

राम रहमान और गुरुनानक,
सबका सम्मान इस तिरंगे पर।

हमको विश्वास सबसे बढ़ कर है,
देश की आन इस तिरंगे पर।

मेरा बस एक ख्वाब है अम्बर,
होऊं कुरबान इस तिरंगे पर।