भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देखा तो था यूं ही / साहिर लुधियानवी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:08, 12 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=साहिर लुधियानवी |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देखा तो था यूं ही किसी ग़फ़लत–शिआर<ref>लापरवाही जिसका स्वभाव हो</ref> ने
दीवाना कर दिया दिले–बेइख़्तियार ने
ऐ आर्ज़ू के धुंधले ख्वाबों! जवाब दो
फिर किसकी याद आई थी मुझको पुकारने?
तुमको ख़बर नहीं मगर इक सादालौह<ref>सरल स्वभाव</ref> को
बर्बाद कर दिया तिरे दो दिन के प्यार ने
मैं और तुमसे तर्के-मोहब्बत की<ref>प्रणय-त्याग की</ref> आरज़ू
दीवाना कर दिया है ग़मे-रोज़गार<ref>सांसारिक दुखों ने</ref> ने
अब ऐ दिले-तबाह! तिरा क्या ख्याल है
हम तो चले थे काकुले-गेती<ref>संसार के केश</ref> सँवारने

शब्दार्थ
<references/>