भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दो प्राण इक प्रण से मिले / सोनरूपा विशाल
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:44, 21 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनरूपा विशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सौभाग्य के उपवन खिले
दो प्राण इक प्रण से मिले।
नव अंकुरण से वृक्ष तक
जीवन के हर इक लक्ष तक
सुख के चले सँग काफ़िले।
भावों से हैं कवितायें ज्यों
फूलों से हैं मालायें ज्यों
तस्वीर में ज्यों रंग खिले।
दाम्पत्य के रस छंद के
तनमन के चिर सम्बन्ध के
चलते रहें सब सिलसिले।