भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धर्म पर हुई अब तक की सबसे बड़ी बहस / अशोक कुमार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:17, 15 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धर्म पर हुई
अब तक की
सबसे बड़ी बहस थी वह टी वी पर

धर्म पर हुई
अब तक की
सबसे बड़ी बहस का न्यूज ऐंकर था वह
जो चीख रहा था

धर्म पर हुई
अब तक की
सबसे बड़ी बहस का न्यूज चैनल था वह
जो सबसे द्रुत था
 (द्रुत का सीधा मतलब न लें
सभी द्रुत थे
जो भी न्यूज चैनल थे)

धर्म पर हुई
अब तक की
सबसे बड़ी बहस में
अब तक के सभी धर्मों के धर्माचार्य जुटे थे
 (माफी सहित
कि धर्मों के नाम क्यों लिये जायँ
कि चार पाँच के बाद मैं भी नहीं जानता)

धर्म पर हुई
अब तक की
सबसे बड़ी बहस में
अब तक का सबसे बड़ा
धर्माचरण का आख्यान था

नहीं था वही
 (फिर क्षमा सहित
कि जो ज़रूरी था)
कि मानव का धर्म क्या था!