भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धुँधलका / देवेन्द्र कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:47, 12 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार }} {{KKCatNavgeet}} <poem> शाम हु...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शाम हुई चेहरा दहका
क्या कोई टमाटर पका !

धूप के चुनौटे घर में
खिड़की, दरवाज़े जन्में
चौके का माथा ठनका ।

कुछ इकरंगे, कुछ धागे
कटे खँसी का सिर आगे
मण्डप में मचा तहलका ।

घर को खरगोश मुड़ रहे
पेड़ों के होश उड़ रहे
घुँघरू-सा बजा धुँधलका ।