भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूप / सरस्वती माथुर

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:44, 24 जून 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सरस्वती माथुर }} Category: हाइकु <poem> 1 चंच...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1
चंचल धूप
हवा घोड़े पे बैठ
उड़ती फिरे

2
जागा सूर्य तो
धोया था सुबह ने
धूप से मुंह

3
धूप गोरैया
फुदक आंगन में
चढ़ी मुंडेर


धूप किरणें
फेनिल लहरों में
स्नान करतीं

5
तपा आकाश
नभ से छिड़कता
धूप की बूँदें

6
धूप पतंग
साँझ के कंधे पर
अटक गयी

7
रात स्याही
भोर के कागज पे
धूप कलम

8
धूप की कूची
चित्रकारी करता
गर्मी का दिन

9
निठूर बड़े
गर्मी के दिन आये
धूप करारी

१०
धूप के मोती
तरु गले लटके
माला के जैसे