भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न किया जिसने भजन राम का वो नर कैसा / बिन्दु जी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:02, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

न किया जिसने भजन राम का, वो नर कैसा।
बसा न जिसमें सुघर श्याम तो वो घर कैसा॥
जो व्यर्थ नाच-तमाशों में जो खोता रहा।
न लुटा संतों के सत्कार में वो जर कैसा॥
वे मग के लोग तो खुश होके वाह-वाह कर दें।
मगर न खुश हों जगतनाथ तो वो हुनर कैसा॥
गरज वास्ते लाखों के दर पे झुकता रहे।
न दीन बन्धु के दर पर झुके वो नर कैसा॥
असर हजार दिलों में ये अश्रु ‘बिन्दु’ करे।
न हो दयाल के दिल पर असर तो वो असर कैसा॥