भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न हल होने वाली मुश्किल / विष्णु नागर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:44, 26 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णु नागर }} {{KKCatKavita‎}} <poem> कई बार यह त...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कई बार
यह तय करना
मुश्किल होता है
कि आपने उस मौक़े पर
धैर्य दिखाया था
या कायरता ?
मुश्किल यह है
कि ऐसी मुश्किलें कभी हल नहीं होतीं
कभी कम भी नहीं होतीं।