भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नए साल पर / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:49, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नए साल पर,
पापा, लाना नया कलेंडर!

नया कलेंडर जिसमें बढ़िया-
बढ़िया चित्र बने हों,
खिल-खिल झरने, नदियाँ, पर्वत
मन के मित्र बने हों।
उसे देख बासीपन भागे
भागे पिछला वैर,
रंगभरी सपनों की चिड़िया
आए फर-फर-फर!

नए साल पर पापा, लाना
नया कलेंडर!

नया कलेंडर हो वह पापा
खुशबू की फुलवारी-सा,
बेला, जूही, हरसिंगार हो
या गुलाब की क्यारी-सा।

नए साल की लिए बधाई
नए साल की खुशियाँ,
फूल-फूल पर उड़ती हो
एक तितली इधर-उधर!

नए साल पर पापा, लाना
वही कलेंडर!

नया कलेंडर नए खजानों
की चाबी बन जाए,
कुछ करने की, कुछ बनने की
मन में चाह जगाए।
ऐसा ही बस, ऐसा ही इक
प्यारा नया कलेंडर,
लेकर आना जिसमें सपने
करते जगर-मगर!
नए साल पर,
पापा, लाना नया कलेंडर!