भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नन्हा सा ठीकरा / रित्सुको कवाबाता

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:36, 7 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=रित्सुको कवाबाता }} Category:जापानी भाषा <poem> नन्हा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: रित्सुको कवाबाता  » नन्हा सा ठीकरा

नन्हा गोल ठीकरा
मेरी निधी
स्कूल के रास्ते की !
केवल एक नन्हा गोल ठीकरा
बिलकुल सही खेलने को पांव-टिक्के का खेल .
एक जोर दार ठोकर से
लुडकता है ,पुडकता है ,ढुलकता है
तेज और,और तेज
नन्हा गोल ठीकरा .
और ज्यादा ठोकरों से
रुक जाता है गली में!
मुझे दीखता है अब स्कूल का गेट
खेल ख़तम !
मेरी जेब में दुबक जाता है
मेरा नन्हा गोल ठीकरा !

अनुवादक: मंजुला सक्सेना