भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निचोड़ / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:16, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> रख दिए …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रख दिए थे
मैंने सारे निचोड़
ताक पर संभाल कर
समझा था
यही निचोड़ हैं
ये ही सत्य हैं
यही अन्विति है।
पर लगता है
वे कच्चे अनुभव थे
ज़िंदगी के सीने से उलीचे गए
आज के सच्च
उन काग़जी सच्चाइयों को
सरे आम निगले जा रहे हैं।