भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पँख / दिविक रमेश

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:54, 18 फ़रवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिविक रमेश }} Category:कविता <poeM> दरवाजा ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दरवाजा
शायद खुला रह गया है

इसी राह से
आया होगा उड़कर
यह खूबसूरत पंख!

खिड़कियां तो सभी बंद हैं।

शायद सामने वाले पेड़ पर
कोई नया पक्षी आया है।

हो सकता है
बहुत दिनों से रह रहा हो।

दरवाजा खुला हो
तो, ज़रूरी नहीं
अंधड़ तूफान ही
घुस आए घर में

खूबसूरत पंख भी तो
आ सकता है
उड़कर।