भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पंख बिखरे रेत पर / पंख बिखरे रेत पर / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:43, 15 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छाँव गहरी
नदी-तट पर
चीखती बूढ़ी टिटहरी
 
डर हवा में
दूर तक फैला हुआ है
घाट को
सहमे हुए जल ने छुआ है
 
थरथराते
नीम से
डरकर उतर आयी गिलहरी
 
खोह में गहरे छिपे
खरगोश चौंके
फिर सहकारी बाज़ को
मिल गये मौके
 
पंख बिखरे
रेत पर
अंधे रहे दिन - नींद बहरी