भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पंछी तुम कैसे गाते हो? / सुनीता शानू

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:28, 9 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंछी! तुम कैसे गाते हो?
अपने सारे संघर्षों मे तुम-
 कैसे गीत सुनाते हो?
जब अपने पंखों को फ़ैला-
तुम आसमान में उड़ते हो।
तब कोई न तुमको रोक सके-
तुम सीधे प्रभु से जुड़ते हो।

पर बोलो-! किस ताकत से तुम
 यह इंद्रजाल फैलाते हो?
 पंछी ! तुम कैसे गाते हो?

बच्चे राह देखते होंगें-
यह चिंता विह्वल कर देती।
पर उनकी आँखों की आशा
पंखों को चंचल कर देती।
तुम महा विजेता बनकर जब
 दाना लेकर घर आते हो।

 पंछी ! तुम कैसे गाते हो?
अपने सारे विद्रूपों में-
जीने की ऎसी अभिलाषा!
पीड़ा के महायुद्ध में भी
माधुर्यमयी ऎसी भाषा
पंछी तुम छोटे हो कर भी-
 जीवन का सार बताते हो।
 पंछी-! तुम कैसे गाते हो?