भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पक्का / स्वरांगी साने

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:40, 5 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वरांगी साने |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पक्का घड़ा लेकर जाती थी
तो रोज़ मिल पाती थी महिवाल से
उस दिन किसी ने बदल दिया घड़ा
कच्चा घड़ा लेकर कूद पड़ी नदी में सोहनी
फिर न प्रीतम मिला न प्रीत, कच्चे ने डुबो दिया
पक्का होता तो पार हो जाती!