Last modified on 8 सितम्बर 2010, at 22:28

पहला दिन मेरे आषाढ़ का (कविता) / नईम

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:28, 8 सितम्बर 2010 का अवतरण (पहला दिन मेरे आषाढ़ का (नवगीत) का नाम बदलकर पहला दिन मेरे आषाढ़ का (कविता) / नईम कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पहला दिन मेरे आषाढ़ का
सूखे का हुआ कभी
कभी हुआ बाढ़ का
          पहला दिन मेरे आषाढ़ का
नीले आकाश धूल-धुएँ भरे,
दिरकी छाती, रोए घाव हरे;
            टूटे या लगे रहे
            कहकर भी नहीं कहे-
            पीला पत्ता जैसे झाड़ का
बूँदाबाँदी का क्षण उमस भरा,
सूनी माँगें, विधवा वसुंधरा;
            एकाकी भरमाता,
            छाया से कतराता-
            मरुथल में गाछ एक ताड़ का;
पाटों का पता नहीं डूब गए,
घाटों का पता नहीं ऊब गए,
क्या होगा तन का,
            इस मटमैले मन का-
            क्या होगा विष दुखती दाढ़ का
            पहला दिन मेरे आषाढ़ का?