भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहाड़ी नदी / कविता भट्ट

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:03, 11 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कविता भट्ट |संग्रह= }} Category:चोका...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


पहाड़ी नदी
कोसों चलती नित;
तुम सागर
तुमसे मिलने की
लगी लगन
रोकें राह पाषाण
किन्तु फिर भी
कठोर सीना चीर
सहती पीर
आँचल धरा के तल
लिखती विजय ही।
-०-