भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पानी / नीता पोरवाल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:34, 22 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीता पोरवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तनिक सोचो तों
अब किस पर लिखोगे
तुम कोई गीत भला?

क्या लिखोगे
शुष्क हुई शस्य श्यामला पर
या लिखोगे
बुझ चुके चूल्हों की कालिमा पर
सोंधी माटी की महक
कैसे सहेज पाओगे तुम?

न कूक होगी कोयल की
बसंत फाग कजरी की न कोई गूंज होंगी
भूखी चीलों के रुदन पर
क्या कोई गीत रच पाओगे तुम?

बहुत चीख चुके समवेत स्वर में
क्योंकि मुद्दे बहुत थे झंझट बहुत थे
शस्य श्यामला धरा को तुम शुष्क करके
शब्दों को किंचित छू भी पाओगे तुम?

मुमकिन है कि ढूंड लोगे
स्वप्न में दरख्तों की छाँव बेशक
पर आँख खुलते ही
रेत के उड़ते गुबारों में
खुद को गुमशुदा देख पाओगे तुम?