भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पीढ़ियाँ अक्षम हुई हैं / संजीव वर्मा ‘सलिल’

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 28 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव वर्मा 'सलिल' |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पीढ़ियाँ अक्षम हुई हैं,
निधि नहीं जाती सँभाली

छोड़ निज जड़ बढ़ रही हैं
नए मानक गढ़ रही हैं
नहीं बरगद बन रही ये-
पतंगों सी चढ़ रही हैं

चाह लेने की असीमित-
किन्तु देने की कंगाली

नेह-नाते हैं पराये
स्वार्थ-सौदे नगद भाये
फेंककर तुलसी घरों में-
कैक्टस शत-शत उगाये

तानती हैं हर प्रथा पर
अरुचि की झट से दुनाली

भूल देना-पावना क्या?
याद केवल चाहना क्या?
बहुत जल्दी 'सलिल' इनको-
नहीं मतलब भावना क्या?

जिस्म की कीमत बहुत है
रूह की है फटेहाली